रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

7 जुलाई,2026, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार 24 घंटे तक हुई बारिश के बाद गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान के खेत की जमीन अचानक धंस गई, जिससे खेत में करीब 20 फीट चौड़ा और 30 फीट से ज्यादा गहरा विशाल गड्ढा बन गया है। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब किसान अपने खेत पहुंचे तो वहां जमीन धंसी हुई दिखाई दी। शुरुआत में गड्ढे की गहराई करीब 10 फीट थी, लेकिन लगातार
बारिश का पानी भरने और मिट्टी खिसकने के कारण यह धीरे-धीरे बढ़ता गया। शाम तक गड्ढे की गहराई करीब 30 फीट से अधिक हो गई, जबकि इसकी चौड़ाई लगभग 20 फीट तक पहुंच गई।