रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

7 जुलाई 2026 ,बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। अचानकपुर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों की पिकअप वाहन तेज बहाव वाले नाले में बह गई। हादसे में तीन कर्मचारियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि एक कर्मचारी अब भी लापता बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। बिजली विभाग के कर्मचारी पिकअप वाहन में सवार होकर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खोरसी नाला उफान पर था। कर्मचारियों ने नाले के पुल को पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।