रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 जुलाई 2026, बैठक के बाद प्रेसवार्ता में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का नया पंजीयन कराया गया और पुराने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व प्रदेश स्तरीय संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।
नेत आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्व अपने निजी लाभ के लिए संगठन के लेटरपैड का दुरुपयोग कर रहे थे। समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। अब आगे की पूरी कमान और आंदोलन का संचालन एक विशेष कोर कमेटी करेगी। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी समाज की जनसंख्या लगभग 40 से 50 प्रतिशत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
बैठक में डड़सेना कलार समाज के संभाग महामंत्री सोनी लाल जैन, बंजारा समाज के जिलाध्यक्ष सुभिया चौहान, संतोष साहू, फूलचंद दिवान, मनीष नाथ योगी, भगवती गजेंद्र, आमिला सोनी, अरविंद जैन, ज्वाला प्रसाद जैन, राजीव श्रीवास, भारत निषाद, जितेंद्र जयसवाल, कमलेश निषाद, चंद्रशेखर यदु, हरी यादव, लक्की यादव, भुनेश सेन, विनोद पटेल, गजानंद जैन, मुकेश चंद्राकर, सुरेश जैन, दीनदयाल पटेल, रवि साहू, धनसिंह विश्वकर्मा सहित सर्व ओबीसी समाज के विभिन्न घटकों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।