रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

दिनांक-09/07/2026 थाना फरसगांव
फरसगांव, केशकाल के मामले में करोडो रूपये के ठगी करने वाले 05 आरोपियों को पकड़ने में मिली अभूतपूर्व सफलता
कुल 05 आरोपियों को अम्बिकापुर, जशपुर, सारंगढ, से किया गया गिरफ्तार
पिछले 03 महिनों से आरोपियों की पता तलाश में लगी थी फरसगांव एव केशकाल पुलिस
अरोपियों से घटना में उपयोग किया गया मोबाईल, चेक बुक, पास बुक, एटीएम, संधारित रजिस्टरों को किया गया जप्त
आरोपियों के द्वारा 43 शिक्षकों से अलग-अलग बैंको पर्सनल लोन दिलवाकर की गयी करीबन 10-12 करोड रूपये की ठगी
एसडीओपी अभिनव उपाध्याय एवं अरुण नेताम के नेतृत्व में गठित की गई थी विशेष टीम

संक्षिप्त विवरणः-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरसगांव, केशकाल पुलिस को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ने में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। प्रार्थी संजय कोडोपी निवासी जुगानी कलार फरसगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके और इनके साथ जितेन्द्र कुमार कोसम, दीनदयाल राना, चिन्तामणी नेताम एवं सुन्दर लाल सोरी को मल्टीपल बैंक से लोन दिलवाकर धोखाधड़ी करते हुये करीबन 02 करोड़ का ठगी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमाक 51/2026 धारा 420,34 भादवि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी अनंत कुमार निर्मलकर निवासी बडेंडोंगर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया इसके एवं इसके साथी प्रार्थी अनंत कुमार निर्मलकर निवासी बडेंडोंगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके एवं इनके साथी शिक्षक साथी पूनम कुमार मरकाम, भसमन राना, डोमारसिंह राना सभी निवासी बड़ेडोंगर, अमरनाथ, श्रीमती बीणा चंद्रवंशी निवासी फरसगांव, मनीष नेताम निवासी सिरपुर, नवरतन माली निवासी कोटपाड़, रामनिवास देहारी निवासी बालेंगा बस्तर को मल्टीपल बैंक लोन दिलवाकर धोखाधड़ी करते हुये करीबन 04 करोड़ रूपये की ठगी किया गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगावं में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 318 (4).112.3(5) बीएनएस, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी देवेन्द्र किशोर खवास निवासी चारभाठा केशकाल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके एवं इनके साथी धनीराम नेताम, ममता गावडे, गुमान सिंह पैकरा, श्याम लाल कोर्राम, महेश सोरी, बली राम कोर्राम, महेन्द्र प्रताप सिंह कुपाल, हरिकृष्ण समरथ, लेखिका मण्डावी, दीपिका कुंजाम, हेमन द्रास पनिका, मनोज प्रधान, रीता मरकाम, राजराम नेताम, पूरन लाल सोनभद्र, प्रदीप कुमार कोसरे, पीलादउ कंवर, सरोजनी तिर्की, वेनिदिता किडों, श्यामलाल सोरी व अन्य शिक्षक साथियों को मल्टीपल बैंक से लोन दिलवाकर धोखाधड़ी करते हुये करीबन 64248290 (छः करोड़ ब्यालीस लाख अड्तालीस हजार दो सौर नब्बे) रूपये ठगी किया गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 420,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी योगेश्वर बैध निवासी बहीगांव केशकाल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके एवं इनके साथी सुकदेव राणा, दयाशंकर बघेल, चन्नी लाल शुक्ला, सन्तुराम राणा, नकुल राम नाईक, रविशंकर नाग एवं अन्य साथियों को मल्टीपल बैंक से लोन दिलवाकर धोखाधड़ी करते हुये कुल 15768213 (एक करोड़ सन्तावन लाख अड्सठ हजार दो सौ तेरह) रूपये का ठगी किया गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना केशकाल में अपराध कमांक 39/2026 धारा 318 (4), 112,3 (5) बीएनएस, कर विवेचना में लिया गया।
तरीका-ए-वारदात
आरोपीगण संगठित गिरोह के रूप से कई वर्षों से धोखाधडी ठगी के अपराध में संलिप्त है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार 05 आरोपीगण में से शिवशंकर दास, दिलीप सोनी, श्यामसुन्दर जांगडे के द्वारा षड़यंत्र पूर्वक 40-60 मल्टीपल बैंक लोन योजना बना कर अपने साथ विरेन्द्र तिर्की, अजय नाग, सुनीत किशोर बरवा एवं बैंक कर्मचारियों / लोन एजेन्टों को अपने साथ शामिल कर ठगी के लिये शिक्षकों को शिकार बनाते हुये प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला कोण्डागांव क्षेत्र के फरसगांव, केशकाल, बडेडोंगर, धनोरा, विश्रामपुरी, क्षेत्रों में शिक्षकों को अपने झांसे में लेते हुये उन्हें मल्टीपल बैंक लोन स्कीम बता कर जिसमें प्राप्त लोन रकम का 40 प्रतिशत लोन लेने वाले को देकर शेष 60 प्रतिशत रकम् को अपने पास लिया गया और बताया गया कि पुरे लोन को 2-3 वर्षों में ईएमआई भर कर चुका दिया जायेगा। लोन हेतु पीड़ित शिक्षकों को आवेदन अलग-अलग बैंकों में आवेदन करवा कर बैंक एवं लोन एजेन्टों के मिली भगत से उनके आवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों छः माह के सैलरी स्लीप, आधार कार्ड, पेन कार्ड को जमा करा कर अलग-अलग बैंको से एक ही समयों में लोन कराया गया। आरोपियों के द्वारा लोन दिलवाकर 40 प्रतिशत उन्हें देकर शेष रकम अपने एवं अपने अन्य साथियों के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिया गया। पीडितों को आरोपियों के द्वारा अनेक बैंकों जैसे एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सीस, बैंक आफ बडौदरा, आईसीआईसीआई बैंक, यश बैंक, आईडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, चोलामण्डलम्, ग्रामीण बैंक आदि बैंको के प्रदेशके विभिन्न स्थानों के अलग-अलग शाखा से मल्टीपल पर्सनल लोन दिलवाया गया। साथ ही आरोपियों के द्वारा अनके पीड़ित शिक्षकों का फर्जी कूट रचित आधार कार्ड तैयार कर मूल आधार कार्ड के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड जिसमें पीड़ित का पता बदल कर बैंक में उक्त कूट रचित फर्जी आधार कार्ड को लगा कर लोन दिलवाया गया है।
विवेचना एवं तकनीकी विश्लेषण
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण नेताम के नेतृत्व में लगभग तीन महिनों तक लगातार सभी पीड़ितों के बैंक खातों, लोन लिया गया बैंकों के दस्तावेजों, पीड़ितों के खातों से रकम भेजे गये आरोपी के खातों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण बाद आरोपी खातों एवं आरोपियों का चिन्हांकन कर आरोपियों के धर पकड़ गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास एवं थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की गयी।
चुनौती एवं सफलता
थाना फरसगांव एव केशकाल द्वारा गठित टीमों द्वारा आरोपियों के पता साजी दौरान आरोपियों के द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार होने का प्रयास किया जाता रहा परंन्तु आरोपीयों के प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भाग जाने के बावजूद भी पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खातों के विश्लेषण से प्राप्त पतों के आधार पर उनके ठिकानों पर दबिश दी गयी एवं मोबाईल नंबरों के तकनीकि विश्लेषण एवं लोकेशन के आधार पर धर पकड़ करते हुये आरोपी दिलीप सोनी एवं अंशुमान सिंह को अंबिकापुर सरगुजा से दिनांक 16.06.2026 एवं 22.06.2026, श्यामसुन्दर जांगडे को कोसीर सारंगढ से दिनांक विरेन्द्र तिर्की को सन्ना जशपुर से दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी शिवशंकर दास जो अंबिकापुर जेल में निरूद्ध था को प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर दिनांक को गिरफ्तार कर विधिवत् वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कुल प्रकरण:- 04
थाना फरसगांव – (01) अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 420,467,468,471,120 (बी), 34 भादवि, (02) अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 112, 318(4),336(3), 338, 340(2), 3(5) बीएनएस.
थाना केशकाल – (03) अपराध कमांक 38/2026 ारा 420,467,468,471,120 (बी), 34 भादवि, (04) अपराध कमांक 39/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 3(5) बीएनएस.
जप्त सामाग्री-
मोबाईल फोन, बैंक पास बुक, बैंक चेक, एटीएम, डायरी, रजिस्टर, लैपटाप, डेक्शटाप कम्यूटर
आरोपीगण का नामः
01 शिवशंकर दास पिता राजूदास उम्र 40 वर्ष निवासी किशूनपुर थाना धौरपुर जिला सरगुजा (अम्बिकापुर)
02 दिलीप कुमार सोनी पिता स्व. राधाकृष्ण सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी अंबिकापुर नयापारा महाकालेश्वर मंदिर के पास थाना गांधीनगर जिला सरगुजा छ.ग.
03 विरेन्द्र तिर्की पिता पीयूष उम्र 44 वर्ष निवासी पत्थरागुडा बडेडोंगर थाना बडेडोंगर जिला कोण्डागांव छ.ग. स्थायीपता ग्राम भंवर थाना सन्ना तहसील बगीचा जिला जशपुर छ.ग.
04 श्यामसुन्दर जांगडे पिता रामप्यारे जांगडे उम्र 33 वर्ष निवासी मुडवाभाठा थाना कोसीर जिला सारंगढ छ.ग.
05 अंशुमान सिंह पिता सत्येन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी लोधीपारा सरकण्डा बिलासपुर हाल अंबिकापुर सतीपारा शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली जिला सरगुजा छ.ग.
उल्लेखनीय योगदान
एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना फरसगांव से निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास थाना प्रभारी, उप निरीक्षक शशिभूषण पटले, नवल कोडोपी, पीएसआई संदीप सिंह, प्रीतिबाला मण्डावी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र ठाकुर, फुलनाथ मरकाम, आरक्षक अजरंग बघेल, सदेश सोरी, रतिराम मण्डावी, महिला आरक्षक लक्ष्मी मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।
एसडीओपी केशकाल अरूण नेताम, के नेतृत्व में थाना केशकाल से निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी, उप निरीक्षक गुलाब टण्डन, कवल शोरी, पीएसआई धर्मेन्द्र कुमार, राखी यादव, सउनि. अनिता मेश्राम, प्रधान आरक्षक राकेश जुर्री, ईश्वर नेताम, संजय बिसेन, आरक्षक सदा नेताम, जितेन्द्र नेहला, अजय सलाम नीलेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।