रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 जुलाई 2026, धमतरी। जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।कानून प्रवर्तन

यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर सूर्यवंशी का करीब एक साल पहले मोबाइल फोन के जरिए बाजार कुर्रीडीह की रहने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply