रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 जुलाई 2026, बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश और पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में दोनों परिवारों के महिला और पुरुष सदस्य घायल हुए हैं। कुल 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।

घटना के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत कोनी थाना में दर्ज कराई गई है। कोनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply