रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 जुलाई 2026, जगदलपुर /  पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का क्षण है। पत्रकार जय शंकर पांडे को न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन (IFWJ) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों एवं मित्रों में बहुत ही हर्ष का माहौल है।

जय शंकर पांडे लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


जय शंकर पांडे छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़ चैनल में लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं।

उनकी नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकार हितों की रक्षा के साथ समाजहित में प्रभावी कार्य करेगा।

छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़ की ओर से भी जय शंकर पांडे को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं 💐

विनीत – cg pahat news संपादक, lv news – editor and all friends

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply