रिपोर्ट – जय शंकर पांडे


जगदलपुर, 11 जुलाई 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीलिया (जॉन्डिस) के संक्रमण को रोकने और प्रभावितों की मॉनिटरिंग के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर घाटपदमुर के नेगीगुड़ा में पीलिया के मरीज मिलने के बाद बीएमओ नानगुर द्वारा सेक्टर कुम्हरावंड से एक विशेष स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है जो क्षेत्र में मुस्तैदी से डटी हुई है। यह विशेष स्वास्थ्य दल प्रभावित क्षेत्र में लगातार घर-घर जाकर संक्रमित मरीजों की सघन खोज कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वास्थ्य दल द्वारा 254 घरों का सघन भ्रमण कर 921 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 4 संदिग्ध मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन की गोलियां, ब्लीचिंग पाउडर, जिंक और ओआरएस पैकेट का वितरण भी किया जा रहा है।

         इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक और उनकी वरिष्ठ प्रशासनिक टीम ने शनिवार को नेगीगुड़ा पहुंचकर रोकथाम एवं उपचार स्थिति की विस्तृत मॉनिटरिंग की। अधिकारियों ने मैदानी अमले को सजगता बरतने के साथ ही हिदायत दी है कि क्षेत्र का एक भी घर और एक भी व्यक्ति इस जांच प्रक्रिया से छूटना नहीं चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम नेगीगुड़ा का कुछ क्षेत्र ग्राम पंचायत और कुछ क्षेत्र नगर निगम सीमा के अधीन आता है। उन्होंने राहत की बात साझा करते हुए कहा कि बीते कल क्तक क्षेत्र से कुल 20 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से केवल एक पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है, जिससे यह स्पष्ट है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है।


         बचाव के उपायों को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा प्रभावित क्षेत्र के सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से पानी उबालकर और छानकर पीने की समझाइश दी जा रही है ताकि संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से सीएमएचओ जगदलपुर डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, महामारी नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply