रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

13 जुलाई 2026, जगदलपुर/ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बस्तर जिले के ग्राम पंचायत उलनार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय ग्राम में हाल ही में सामने आए दफन (कफ़न-दफ़न) संबंधी विवाद, सामाजिक समरसता तथा ग्राम की पारंपरिक एवं वैधानिक व्यवस्थाओं के पालन को लेकर रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी ने कहा कि गाँव की एकता, जागरूकता एवं संगठन ही किसी भी प्रकार की सामाजिक चुनौती का सबसे प्रभावी समाधान है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर सक्रिय समितियों का गठन एवं सजग नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद, अवैध गतिविधि अथवा सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी विषय पर अफवाह फैलाने के बजाय प्रशासन एवं पंचायत के साथ समन्वय स्थापित करें तथा कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखें। किसी भी पादरी को गांव में घुसने न दिया जाए
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने तुरंत सूचना पहुंचाने का आग्रह किया ताकि कफ़न दफ़न जैसे मामले ना हो सके
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्राम स्तर पर नियमित जनजागरण कार्यक्रम, सामाजिक संवाद तथा सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा किसी भी विवादित विषय का समाधान कानून एवं प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता , जिला मंत्री नवीन देवांगन, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू ,जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी , जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक जगदलपुर , अजय प्रताप सिंह ,गांव के सरपंच मधु सूदन नेताम पंच तुलसीराम एवं बजरंग दल से सूरज पटनायक, अनिल सिसोदिया, लोचन सोनी , अविनाश मौर्य बजरंगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन समाज की एकता, शांति, सांस्कृतिक संरक्षण तथा कानूनसम्मत व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।