रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

15 जुलाई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में नव नियुक्त जिला एवं 13 मंडलों के पदाधिकारियों का स्वागत,परिचय एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की कार्यपद्धति, दायित्व एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे,जगदलपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव तथा पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने,अनुशासन,सेवा,समर्पण एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त युवा पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की सबसे सशक्त इकाई है और नव नियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक युवा तक संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समर्पण,अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन के विस्तार हेतु कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारी भाजपा कार्यालय से माँ दंतेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा चांदनी चौक, शहीद पार्क चौक, झंकार टॉकीज रोड, कोतवाली चौक, मेन रोड, गोलबाजार चौक एवं मिताली चौक होते हुए माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँची, जहाँ सभी ने विधि-विधान से दर्शन पूजन कर माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन की मजबूती,राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राम प्रसाद मौर्य ने किया। कार्यक्रम का समापन माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर भाजयुमो के जिला पदाधिकारी एवं जिले के सभी 13 मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply