रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27% आरक्षण और ओबीसी के लिए अलग जनगणना कॉलम पर हुआ मंथन

19 जुलाई 2026, कांकेर /छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कोंडागांव के शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, ओबीसी समाज के आरक्षण और जनगणना से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

27% आरक्षण और जनगणना पर जोर
बैठक में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया:
1. ओबीसी समाज के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना
2. राज्य में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू करना
3. राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी समाज के लिए अलग कॉलम रखने की मांग

वक्ताओं ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करना होगा।

रैमूल दीवान बने कोंडागांव के नए जिलाध्यक्ष
संगठन के विस्तार और कोंडागांव जिले में नई कार्यकारिणी गठन के उद्देश्य से भानुप्रतापपुर से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से पहुंचे थे।
बैठक में सर्वसम्मति से रैमूल दीवान को कोंडागांव जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित समाजजनों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक को सफल बनाने में भानुप्रतापपुर से पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारियों अरविन्द जैन, मनीष योगी, जितेंद्र जायसवाल, हरेश चक्रधारी, रवि साहू, यशवंत चक्रधारी की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर कोंडागांव के साथ-साथ पड़ोसी जिले कांकेर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में वक्ताओं ने समाज के हक-अधिकारों के लिए एकजुटता बनाए रखने और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का आह्वान किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply