रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 21 जुलाई 2026। शहर के निवासी पंकज सिंघल की पुत्री डॉ. आर्ची सिंघल (जुनगुन) ने एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
   

      इस अवसर पर पिता पंकज सिंघल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पुत्री को बधाई देते हुए कहा कि आर्ची की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज की सेवा करेंगी।

       डॉ. आर्ची सिंघल की इस सफलता पर शहर के गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply