रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 जुलाई 2026, जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव शंकर राव के जन्मदिन के अवसर पर आज चित्रांश भवन, लालबाग ग्राउंड के सामने सन सिटी रोड पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद लोकेश चौधरी एवं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के नेताओं द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।

शिविर में अनुभवी चिकित्सक उपस्थित रहे और लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच तथा आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके अलावा सामान्य और विशेष बीमारियों के परामर्श व उपचार की भी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक जांच और सलाह तुरंत मिल सकी।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, बच्चों व महिलाओं से संबंधित सामान्य रोगों का उपचार, हेयर फॉल, मोटापा कम करने से जुड़े परामर्श, चेहरा एवं त्वचा संबंधी समस्याएँ, हड्डी रोग व वात रोग, जोड़ों व कमर के दर्द, शारीरिक क्षमताओं सम्बन्धी परामर्श, पेट संबंधी समस्याएँ तथा रोगनिरोधक व रक्त से जुड़ी जाँच उपलब्ध करायी गयीं। साथ ही प्रभावित हितग्राहियों को दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।

शिविर के आयोजक पार्षद लोकेश चौधरी ने बताया कि अपने नेता शंकर राव के जन्मदिन कपर यह पहल समुदाय की सेहत और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है और भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। कार्यक्रम में युवा नेता अंकित सिंह, करण बजाज, लक्ष्मण पिल्लई सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply