रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बस्तर जिले में भाजयुमो का भव्य भाजपा प्रवेश कार्यक्रम का होगा आयोजन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अभिलाष यादव ने अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जुड़ने की अपील की

24 जुलाई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बस्तर द्वारा आगामी 26 जुलाई को जगदलपुर में भव्य भाजपा प्रवेश कार्यक्रम (Join BJYM अभियान) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारी लगातार युवाओं से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।


भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बनें तथा राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भाजपा प्रवेश कार्यक्रम युवा शक्ति के उत्साह और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा तथा बड़ी संख्या में युवाओं के भाजपा में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। संगठन का लक्ष्य अधिकाधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागी बनाना है। भाजपा के यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  राहुल टिकरिहा के सानिध्य में बस्तर जिले के नव युवा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन से जुड़ने को तैयार है।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री सुब्रतो विश्वास, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, नगरनार युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रूपेश समरथ , पूर्वी मण्डल अध्यक्ष रमेश नायडू, शरद श्रीवास्तव, सुनील नाग,विकास सिकदार सहित अन्य युवा मोर्चा सदस्य मौजूद थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply