रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

28 जुलाई 2026, बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रात को हंसते-खेलते रसोई बच्ची की सुबह मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय शालनी अघरिया, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी, सोमवार की रात अपने परिवार के साथ घर में चौन की नींद सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 2.30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर के अंदर घुस आया। सोते वक्त सांप ने बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया।