रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 29.07.2026


📌 हार्टीकल्चर कालेज गेट के पास धरमपुरा जगदलपुर धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
📌 कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
📌 न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

📌नाम आरोपी – गौतम निषाद पिता श्री गुलाब निषाद जाति केंवट उम्र 22 साल निवासी धरमपुरा न. 01 दुर्गा चौक जगदलपुर जिला बस्तर छग

      पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में हार्टीकल्चर कांलेज गेट के पास धरमपुरा जगदलपुर के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

           ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में हार्टीकल्चर कांलेज गेट के पास धरमपुरा जगदलपुर के पास एक लड़का अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी गौतम के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. –  अरुण मरकाम,
PSI- भूपेन्द्र पैकरा
सउनि – भुनेश्वर पांडे
प्र आर- अमृत लाल ध्रुव,
आरक्षक – वरुण ठाकुर , हरीश , तोमन बघेल  ,बलराम ,भीम, तामेश्वर चंद्राकर

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply