रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 जुलाई 2026, भानुप्रतापपुर। नगर के राजा तालाब में बुधवार को लापरवाही का बड़ा हादसा सामने आया। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए बिजली के खंभे में करंट आने से तालाब के पास चर रही 5 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
चरते-चरते करंट की चपेट में आईं बकरियां
जानकारी के अनुसार राजा तालाब के किनारे कुछ बकरियां चर रही थीं। इसी दौरान खंभे में दौड़ रहा करंट बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही पांचों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा लगाया गया बिजली का खंभा कई दिनों से खुला पड़ा था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।