रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 जुलाई 2026, भानुप्रतापपुर। कांकेर पुलिस के ‘उजियारा अभियान’ के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई की है। मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपियों को बसंत नगर नारायणपुर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 2.5 लाख रुपये के मोबाइल जब्त किए गए हैं और 6.88 लाख रुपये के बैंक खाते फ्रीज कराए गए हैं।

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन और एएसपी आकाश श्री श्रीमाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बसंत नगर में मोबाइल के माध्यम से लोगों से विभिन्न अंकों पर पैसे का दांव लगवा रहे हैं और मोटे मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में भानुप्रतापपुर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके से पकड़े गए 3 आरोपी
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के बैंक खातों में 6.88 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है, जिसे पुलिस ने होल्ड करवा दिया है।

उजियारा अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए ‘उजियारा अभियान’ लगातार चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल न हों और सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को बताएं।

गिरफ्तार आरोपी


मनोज सचदेव उर्फ बंटी (38 वर्ष), निवासी संतोषी नगर, भानुप्रतापपुर।

विकास उर्फ रिंकू सोरी (19 वर्ष), निवासी बसंत नगर, नारायणपुर।

नरेंद्र जायसवाल (43 वर्ष), निवासी सालियापारा वार्ड क्रमांक-07, भानुप्रतापपुर।


बरामदगी

4 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख)

आरोपियों के बैंक खातों में जमा ₹6.88 लाख की राशि होल्ड।


थाना प्रभारी अंबर सिँह भारद्ववाज का कहा कि क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply