रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

2 अगस्त 2026, जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नशा मुक्त युवा शपथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए युवा पीढ़ी को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया।



विश्वविद्यालय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति में नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप , बस्तर विश्वविद्यालय कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर आकाश छिकारा, फ़रीश बेसरा, जयराम दास, एवं भाजपा कार्यकर्ता, nss के विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply