रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

03 अगस्त 2026, जगदलपुर। पवित्र श्रावण माह में भगवान शिव के भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप के प्रयासों से जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक दलपत सागर के मध्य बने प्राचीन शिव मंदिर तक प्रत्येक सोमवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मोटरबोट की विशेष व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि दलपत सागर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े तालाबों में से एक है, जिसका निर्माण काकतीय वंश के शासक दलपत देव द्वारा कराया गया था। इस ऐतिहासिक तालाब के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सामान्यतः इस मंदिर तक पहुंचना कठिन होता है और महाशिवरात्रि के अवसर पर ही मोटरबोट के माध्यम से दर्शन पूजन संभव हो पाता हैl

गौ सेवकों की मांग पर सांसद महेश कश्यप ने सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक सोमवार मोटरबोट उपलब्ध कराने की पहल की है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष अवसर होता है। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक शिवभक्त प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन पूजन कर सकें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply