रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया
सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति
4 अगस्त 2026, जगदलपुर। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर श्री हनुमान सेवाश्रम समिति, रेल्वे जगदलपुर के तत्वावधान में 151 पार्थिव शिवलिंगों का भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनमानस के मंगल की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” एवं “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

समिति के सदस्य धीरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को इसी प्रकार 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा।

सावन माह में रुद्राभिषेक पूजन के साथ सुंदरकांड एवम भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी विविध मण्डली की ओर से इस मंदिर में किया जाएगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्याम कुमार शिवाजी राव,कृष्णान्द तिवारी विनोद तिवारी मनोज सिंह राजकुमार सिंह,आनंद झा, जगबंधु भतरा ,पिंटू सिंह ,सत्यम सिंह, शिवम सिंह ,बसंत सिंह , सुनील विश्वकर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।