रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 अगस्त 2026, जगदलपुर! तोकापाल क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए विधायक विनायक गोयल ने आज तोकापाल विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 45.90 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई तथा ग्राम पंचायत मण्डवा में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पानी के टैंकर का भी वितरण किया गया।



कार्यक्रम के दौरान विधायक विनायक गोयल ने ग्राम पंचायत भारुपाटा में 3.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 1.5 मीटर आरसीसी पुलिया तथा बाकडीपारा पहुंच मार्ग पर 3.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 1.5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत प्राप्त होगी।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत मण्डवा में बस्तर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 150 मीटर नाली निर्माण कार्य जिसकी लागत 5.00 लाख रुपये है, का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए पेयजल संकट से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पानी के टैंकर का वितरण भी किया गया।

ग्राम पंचायत रायकोट में विधायक निधि से 7.00 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत परपा में 3.80 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य तथा विधायक निधि से 13.00 लाख रुपये की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह डोम शेड सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत राजूर में 9.50 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। सड़क, पुलिया, नाली, सामुदायिक भवन एवं पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में जन आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वे निरंतर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल , जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी , मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप , देवीप्रसाद वेंजाम , दुर्जन सिंह कश्यप , मेघराज ठाकुर , चन्द्रशेखर जोशी , विश्वानाथ बघेल , नियांशु सिंह , बंटी ठाकुर , एवं जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



____________________

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed