रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 अगस्त 2026, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर घाट धनोरा में किसानों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, खाद-बीज एवं मूलभूत सुविधाओं सहित संगठन विस्तार पर हुई चर्चा हुई, दिनांक 04/08/2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर के तत्वावधान में तोकापाल मंडल के घाट धनोरा में क्षेत्र के किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की मूलभूत सुविधाओं, कृषि संबंधी समस्याओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। साथ ही संगठन के विस्तार एवं गांव-गांव तक किसानों को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संभागीय प्रभारी सोनू राम कश्यप, जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूरज साव, जिला सचिव रूबेन कश्यप, मीडिया प्रभारी रमेश कश्यप, लच्छिन सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।