रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

छत्तीसगढ़ महासमुंद, 05/08/2026
टाटा हैरियर कार से उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही गांजा तस्करी की साजिश नाकाम।
114 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 57 लाख रूपये) जप्त।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन 01 नग कार, 03 नग मोबाईल, नगदी रकम 02 लाख सहित कुल 74 लाख 30 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।

पुलिस को देखकर वाहन भगाने का प्रयास, घेराबंदी कर एनएच-353 कोमाखान चौकड़ी में दबोचा।
बालीगुड़ा (उड़िसा) से लेकर नारदाना धुले (महाराष्ट्र) में खपाने की थी योजना।
सटीक सूचना एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 05.08.26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हेरियर कार क्रमांक एम.एच. 48 बी.एच. 8222 में 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उनके द्वारा अपनी वाहन को और तेज गति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा कर व घेराबंदी कर कोमाखान चौकड़ी एन.एच. 353 में वाहन चालक व सवार ब्यक्तियों को पकड़ा गया।
कार में सवार ब्यक्तियों का नाम पता पुछने पर वाहन चालक ने अपना नाम नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र),
दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र)
सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरोपीयों द्वारा टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की में गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बालीगुड़ा (ओड़िसा) से नारदाना धुले (महाराष्ट्र) ले जाना बतायेे।
आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 115/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।