रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

8 अगस्त 2026, विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम कोदापाखा में शुक्रवार को एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई। खेलते-खेलते घर के समीप स्थित तालाब में डूब जाने से मात्र 4 वर्षीय हिमांशु ध्रुव का आकस्मिक निधन हो गया।

स्वर्गीय हिमांशु ध्रुव, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष  नीतू ध्रुव एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  आयुनू ध्रुव के सुपुत्र थे।

पूरे गांव में शोक
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। इतनी कम आयु में मासूम बच्चे का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। परिवार सहित पूरे ग्राम एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ग्रामवासियों ने बताया कि हिमांशु बहुत ही शांत और मिलनसार स्वभाव का बच्चा था। उसकी मासूम तस्वीर देखकर हर कोई गमगीन है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply