रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

08 अगस्त 2026, जगदलपुर। गौ सेवक मुन्ना कोरी ने छत्तीसगढ़ ईसाई फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पन्नालाल द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।



मुन्ना कोरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अरुण पन्नालाल द्वारा लिखा गया  “शिवलिंग, खतना किया हुआ क्यों रहता है? कोई वैदिक तर्क तो होगा।”  जैसा कथन करोड़ों सनातन हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार है। भगवान शिव और शिवलिंग सनातन धर्म के सर्वोच्च पूजनीय प्रतीकों में हैं। इस प्रकार की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है।

उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के पूजनीय प्रतीकों का उपहास करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यदि किसी विषय पर जिज्ञासा हो तो उसका समाधान शास्त्रार्थ, संवाद और विद्वानों के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणी करके।

उन्होंने राज्य शासन एवं पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी धर्म की आस्था का इस प्रकार अपमान करने का दुस्साहस कोई न करे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply