रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

थाना – नगरनार जिला बस्तर

दिनांक 08.08.2026
अपराध कमांक 117/2026 धारा 318 (4) 3 (5) बी०एन०एस०

▪️ ग्रामीण से ठगी करने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार।
▪️ आरोपियो द्वारा नकली सोना के हार को असली सोना का हार है बताकर किया गया प्रार्थी से 10,000 / रूपये की ठगी।
▪️ आरोपीयो से ठगी के रकम 4950/ रूपये जप्त।
▪️थाना नगरनार क्षेत्र की घटना।
▪️नाम आरोपी 01-मोहन लाल सोलंकी पिता देवी दयाल सोलंकी उम्र 52 वर्ष निवासी नेहरू चौक चरौदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग छ०ग०
02-मोहन राय पिता वीरचंद राय उम्र 52 वर्ष निवासी हथनी पारा वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार छ०ग०

▪️जप्त सामान 01. नगदी रकम 4950/ रूपये 02.तीन नग  नकली सोना का माला 342.190 ग्राम 03. एक नग मोबाइल

मामले में दिनांक 07.08.26 को प्रार्थी लिंगेश्वर सेठिया पिता जयसिंह सेठिया निवासी मंगनपुर थाना नगरनार जिला बस्तर के द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.08.2026 को सुबह करीबन 08.00 बजे काम से जगदलपुर जाने के लिये निकल रहा था उसी समय दो व्यक्ति इसके घर में आये एक व्यक्ति अपना नाम मोहन लाल निवासी भिलाई दुर्ग का रहने वाला बताते हुये बोले कि मुझे पैसो की आवश्यकता हैं मेरे पास करीबन पांच लाख रूपये का सोने का हार है बोलकर दिखाये तब प्रार्थी बोला कि इतने पैसो का इंतजाम नही हो पायेगा एक दिन का समय लगेगा तब आरोपी मोहन लाल अपने हार को देकर बोला कि कम से कम 10000/ रूपये दे दिजिये मेरे रिस्तेदार को रायपुर भेजना है बाकी का पैसा कल तक दे दिजियेगा बोलने पर प्रार्थी द्वारा 10000/ रूपये देकर हार रख लिया और हार को रखकर सोनार के दुकान में जाकर चेक कराया तो हार मिक्स पीतल का निकला आरोपिया के द्वारा नकली सोना के हार को असली सोना का हार है बताकर 10,000/ रूपये का ठगी किया गया है कि रिपोर्ट पर आरोपीगण के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

कि फरार आरोपी मोहन लाल एवं एक अन्य की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय  शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुखनंदन राठौर के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय  सुमीत कुमार कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी 01.मोहन लाल सोलंकी पिता देवी दयाल सोलंकी निवासी नेहरू चौक चरौदा थाना निलाई 03 जिला दुर्ग छ०ग० 02. मोहन राय पिता वीरचंद राय निवासी हथनी पारा वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार छ०ग० को पकड़कर पुछताछ किया गया जो पुछताछ में आरोपीयो के द्वारा अपराध कारित करना कबुल करने पर आरोपीयो के कब्जे से ठगी के रकम 4950 / रूपये , दो नग सोने का नकली माला एवं प्रार्थी से पीतल मिक्स एक नग नकली सोना का माला को जप्त किया गया व आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

▪️महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक विकेश तिवारी, पीएसआई दीपक सिंह ठाकुर सउनि दिनेश ठाकुर, आर०, विक्रम उरांव, सुरेन्द्र तिर्की अशोक सिंह ,डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज, कार्तिक नाग विशेष योगदान रहा हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply