रिपोर्ट – जय शंकर पांडे


ग्रामीणों/व्यापारियों की सुनी समस्याएं,स्मार्ट मीटर,महंगी बिजली,खाद-यूरिया की किल्लत व NMDC की वादाखिलाफी से त्रस्त जनता की आवाज सड़क से सदन तक करेंगे बुलंद …

 08 अगस्त 2026, जगदलपुर(नगरनार) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व मे आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार अध्यक्ष संतोष सेठिया की अगुवाई में नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा नगरनार बाजार में ‘चाय पर चर्चा व जन्मसंपर्क’ किया गया।

देखें वीडियो 👆

इस दौरान ग्रामीणों,व्यापारियों सहित अन्य ग्रामीणजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गई व इसके निराकरण हेतु सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करने का आवश्वासन दिया


         चाय पर चर्चा व जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने बिजली के बढ़ते बिल, स्मार्ट मीटर, कृषि सामग्री की उपलब्धता, खाद-यूरिया की समस्या, किसानों से जुड़े मुद्दों तथा NMDC से प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली बिल से ग्रामीण परेशान है,किसानों को खाद, यूरिया,पोटाश की समस्या बढ़ती जा रही है,लगातार NMDC की वादा खिलाफी से प्रभावित ग्रामीण जन और किसान परेशान हैं कुल मिलाकर स्थानीय विधायक किरण देव की उदासीनता से आम जनता त्रस्त है.प्रदेश में स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ते बिजली बिलों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बेहद परेशानी का सामना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा है आम उपभोक्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि बिजली की खपत में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के बावजूद बिलों में लगातार वृद्धि क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को आम जनता के लिए आर्थिक बोझ नहीं बनाया जाना चाहिए। किसानों को खाद, यूरिया और पोटाश की उपलब्धता को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती के महत्वपूर्ण समय में यदि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि सामग्री नहीं मिलेगी तो इसका सीधा असर उनकी फसल और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। भाजपा की साय सरकार को किसानों की इन समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।
     सुशील मौर्य ने आगे कहा कि NMDC से जुड़े प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबे समय से विभिन्न समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों की अपेक्षाओं और किए गए वादों के अनुरूप कार्य नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। प्रभावित गांवों के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए और विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि नगरनार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है,लेकिन स्थानीय विधायक की उदासीनता के कारण समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सेठिया ने कहा कि कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव और आम जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बाजार-बाजार पहुंचकर जनता की वास्तविक समस्याओं को समझ रहे हैं।नगरनार क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों ने जिन समस्याओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने रखा है, उन्हें पूरी गंभीरता से लिया गया है। संबंधित समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा और उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, किसानों के हित, ग्रामीणों की सुविधाओं और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामीणों एवं व्यापारियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में विश्वास रखती है नगरनार क्षेत्र की जनता द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को कांग्रेस संगठन के माध्यम से मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।‘मिशन गांव चलो’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस का उद्देश्य आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित करना,उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर जनता के हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ आवाज उठाना है!

इस दौरान वीरेंद्र साहनी, लेखन बघेल ,अभिषेक नायडू, नीतीश शर्मा, अमित पाण्डे, घनश्याम महापात्रा, दयाराम कश्यप,भोजराज नाग,कमल बघेल,लक्मन सेठिया,धनुजय दास, संजय नाग, धरम दास नाग,मुकद नेताम आदि मौजूद रहे

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply