रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

09 अगस्त 2026, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तरदा गांव के खेत में काम कर रहे किसानों को कीचड़ के बीच एक मगरमच्छ नजर आया।

खेत में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते तरदा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सी और जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित तरीके से बांधकर वन विभाग को इसकी सूचना दी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply