रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

09 अगस्त 2026, छिंदगांव। बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिंदगांव निवासी दिव्यांग सरवन कश्यप शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की बात कहते हुए अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

सरवन कश्यप का कहना है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक ट्राई-साइकिल सहित पात्रतानुसार अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है।

दिव्यांग सरवन कश्यप ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनकी पात्रता की जांच की जाए तथा नियमानुसार उन्हें ट्राई-साइकिल एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

सरवन का कहना है कि यदि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, तो पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ऐसे में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि सरवन कश्यप की गुहार पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेता है और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाता है या नहीं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply