रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

थाना :- फ्रेजरपुर (परपा)
दिनांक:-11/08/2026
(1) आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का चाकु किया गया जप्त
(2) घटना घटित करने वाले तीनों आरोपी गिरफतार
(3) परपा थाना ने की कार्यवाही।
नाम आरोपी :-
(1). खेमराज मण्डावी पिता गोंचु मण्डावी उम्र 34 साल पता ग्राम पण्डरीपानी खासपारा भटटी पारा थाना फेजरपुर परपा जगदलपुर
(2). विश्वनाथ वेको पिता पुनाराम वेको उम्र 29 साल पता लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 पता खपराभटटी पारा थाना फेजरपुर परपा जगदलपुर
(3). लच्छिम मण्डावी उर्फ लछिन मण्डावी पिता स्व.गोंचु मण्डावी उम्र 30 साल पता ग्राम पण्डरीपानी माड़िया पारा थाना फेजरपुर परपा जगदलपुर
विवरण :- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थिया थाना फेजरपुर परपा आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 10/08/2026 रात्रि 09.00 बजे विरेन्द्र कश्यप और प्रार्थिया दोनों मोटर सायकल में बैठ कर मालगांव से सोसनपाल आ रहे थे कि न्यू होलेण्ड ट्रेक्टर शो रूम के सामने रुके थे उसी समय तीनों व्यक्ति आकर पुछे की तुम लोग यहां क्या कर रहे हो बोलकर प्रार्थिया को दुर भेज कर उसके दोस्त विरेन्द्र कश्यप को आरोपी खेमराज मण्डावी व आरोपी लच्छिम मण्डावी पकड कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
उसी दौरान आरोपी विश्वनाथ वेको के द्वारा धारदार हथियार से चेहरा, गला, पीठ में मार कर चोट पहुंचाया गया जिससे पीड़ित को खून भी निकला , मारपीट करने से विरेन्द्र कश्यप दौडकर प्रार्थिया के पास आया उसके बावजूद भी तीनों पीछे पीछे आकर मारपीट कर रहे थे,कि रिपोर्ट पर थाना फ्रेजरपुर (परपा) में अपराध कमांक 185/2026 धारा 296,115 (2), 351 (2), 3 (5) बीएनएस० पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही किया गया।
मामले के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।
टीम के द्वारा आरोपियों के गिरफतारी हेतु घटना के रात में ही लगातार प्रयास कर जगह जगह छापेमारी किया जाकर नामजद आरोपीगणों के पतासाजी दौरान 1. खेमराज मण्डावी पिता गोंचु मण्डावी उम्र 34 साल पता ग्राम पण्डरीपानी खासपारा भटटी पारा थाना फेजरपुर परपा जगदलपुर 2. विश्वनाथ वेको पिता पुनाराम वेको उम्र 29 साल पता लोकमान्य तिलक वार्ड कमांक 37 पता खपराभटटी पारा थाना फेजरपुर परपा जगदलपुर 3. लच्छिम मण्डावी उर्फ लछिन मण्डावी पिता स्व.गोंचु मण्डावी उम्र 30 साल पता ग्राम पण्डरीपानी माड़िया पारा थाना फेजरपुर परपा जगदलपुर को पकड़ा गया बाद आरोपी से घटना में प्रयुकत चाकु को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी
निरीक्षक-भेलासिंह राजपुत
ASI अविनाश झा
प्रधान आर. संतोष नाग
आरक्षक 1120 गुमान सिंह, आरक्षक 1237 बालकू बघेल, आरक्षक 449 जगत कश्यप