रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

झीरम पहुँचकर शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि

13 अगस्त 2026,जगदलपुर। नक्सलमुक्त बस्तर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र झीरम में देशभक्ति और वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त दिन गुरुवार को किया जाएगा। यात्रा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने झीरम पहुंचकर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के मार्ग, सहभागिता, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि झीरम की धरती वीर शहीदों के बलिदान की साक्षी रही है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही झीरम हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि दरभा क्षेत्र से तिरँगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो दरभा से होते हुए झीरम शहीद स्मारक पहुँचेगा। झीरम में सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।

भाजपा युवा मोर्चा ने अधिक से अधिक युवाओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश बुलंद करने का आह्वान किया है।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, आनंद झा , दरभा मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply