रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 13.08.2026
🔹मोटरसाइकिल चोरी के मामले में परपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
🔹परपा पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर घटना में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1. आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।
2. घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
3. आरोपियों के विरुद्ध थाना परपा में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अजय उर्फ रवि बघेल, पिता स्व. सुमन बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी नयामुंडा दास किरान गली, जगदलपुर।
2. निखिल नाग, पिता किरण नाग, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, सिटी ग्राउंड के सामने, गली जगदलपुर।
3. मनीष नाग पिता स्व. दयमन नाग, उम्र 22 वर्ष, निवासी नयामुंडा, बीएसएनएल ऑफिस के पास, जगदलपुर।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.08.2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे थाना परपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डिमरापाल खासपारा में प्रार्थी संजीव मौर्य के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल क्रमांक CG/17-KJ/2090 को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ा किया गया था।
इसी दौरान तीनों आरोपियों द्वारा मौका पाकर उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करने की नीयत से उसके खड़े स्थान से बाहर निकालकर ले जाया जा रहा था। मोटरसाइकिल को ले जाते हुए गांव के एक व्यक्ति ने आरोपियों को देखा और तत्काल वाहन स्वामी/सूचनाकर्ता को इसकी जानकारी दी।
सूचना प्राप्त होते ही वाहन स्वामी एवं ग्रामीणों द्वारा आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं आरोपियों की तलाश की गई। साथ ही घटना की सूचना *डायल-112 एवं थाना परपा पुलिस* को दी गई।
मामले के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की सहायता से तीनों आरोपियों को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपा में अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
थाना परपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।