रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

बीजापुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  विश्वदीप ने 15 अगस्त को कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।



इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर  उत्तम पंचारी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply