रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

16 अगस्त 2026, बालोद / डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर पीढ़ा से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद गुस्साए बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मृतिका सुशीला बाई गावड़े उम्र 50 वर्ष और उनके बेटे लिकेश कुमार गावड़े के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नाराज होकर लिकेश ने घर में रखे लकड़ी के पीढ़ा से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। हमले में सुशीला बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा और फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पुत्र लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा है। पड़ोसियों का कहना है कि मां-बेटे के बीच अक्सर छोटी-मोटी नोकझोंक होती रहती थी।