रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जाइलो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की हालत नाजुक, रायपुर रेफर
16 अगस्त 2026, बेमेतरा / जिले में नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम गुनरबोड के पास जाइलो कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 5 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चारों ओर खून बिखर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
2 की हालत नाजुक, रायपुर रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद ग्राम ढोकला निवासी 5 वर्षीय कुश डेहरे और प्रवीण डेहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों का बेमेतरा अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जाइलो कार को जब्त कर लिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।