रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 अगस्त 2026, जगदलपुर। सावन मास के पावन अवसर पर धनियालुर ग्राम पंचायत में गौ संरक्षण एवं सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा सात गौवंशों का गौदान किया गया। ग्राम में घूमन्तु गौ वंश विचरण कर रहे, इन गौवंशों को ग्राम पंचायत द्वारा विगत लगभग दो माह से कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया था। इनमें चार वयस्क एवं तीन छोटे गौवंश शामिल थे।


हैप्पी कामधेनु गौ शाला संचालक व गौ सेवा आयोग सदस्य दीपक पनपालिया ने कहा गौ सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ने इन सभी गौवंशों को हैप्पी कामधेनु को गौदान किया। यह गौदान गौ सेवकों द्वारा चलाए जा रहे ‘गौ दान अभियान’ के अंतर्गत किया गया।

गौ सेवक मुन्ना कोरी ने कहा कि ग्राम पंचायत की इस पहल से गौवंशों को सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौ सेवा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से गौ दान एवं गौ संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच शामबती कश्यप के साथ तुलसीराम कश्यप ,मनीराम कश्यप ,हरिहर कश्यप, कैलाश कश्यप, टीलू पटेल, विजय कश्यप एवं गौ सेवकों मे, रोहन कुमार ,जशवंत जोशी ,इन्द्र टेमरे उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply