रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

स्मार्ट मीटर,बिजली बिल बढ़ोतरी पर रोक व 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की पुनः बहाली को लेकर जन आंदोलन की रणनीति तैयार

23 अगस्त 2026, जगदलपुर ,दरभा। आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति एवं दरभा ब्लॉक अध्यक्ष महादेव नाग की अगुवाई में दरभा ब्लॉक के ग्राम कोलेंग में मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से स्मार्ट मीटर, लगातार बढ़ते बिजली बिल तथा कांग्रेस शासनकाल में लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध जनआंदोलन की रणनीति तैयार की गई।



बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम उपभोक्ताओं पर बिजली के बढ़ते बिल का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के बीच कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाती रही है और आगे भी आम लोगों के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी, जिससे मध्यमवर्गीय, गरीब एवं सामान्य परिवारों को बड़ी राहत मिलती थी। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि जनहित में इस योजना को पुनः बहाल किया जाए तथा स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। इस बैठक का मुख्य संदेश स्पष्ट है जनता पर बढ़ते बिजली के बोझ के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी और जनहित की मांगों को लेकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।



पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। आगामी दिनों में स्मार्ट मीटर तथा कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन किया जाना सुनिश्चित किया गया है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।यदि सरकार द्वारा जनता को राहत नहीं दी जाती है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबद्ध तरीके से जन आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।



दरभा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव नाग ने कहा कि बिजली हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। बिजली की दरों और बिलों में बढ़ोतरी का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को समझेंगे और स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल तथा 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की पुनः बहाली के मुद्दे पर लोगों को एकजुट करेंगे।

इस बैठक के दौरान महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान,मंडल अध्यक्ष,मानसिंह ठाकुर विजय प्रकाश दास,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा व मंडल के समस्त पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply