रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सावन माह के अंतिम सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन का हुआ आयोजन

रेल्वे हनुमान मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन में शामिल हुए सैकड़ो भक्त

24 अगस्त 2026, जगदलपुर। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर आयोजित सामूहिक रूद्राभिषेक पूजन में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।



श्री हनुमान सेवाश्रम समिति की ओर से रेल्वे कालोनी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर ॐ नमः शिवाय एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

समिति के सदस्य श्याम कुमार ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना एवं भक्ति का पावन पर्व है। सामूहिक रुद्राभिषेक के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, आज अंतिम सोमवार को आयोजित इस पूजन में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल हो कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया है।

जानकारी देते हुए शिवाजी राव ने बताया कि श्री हनुमान सेवाश्रम समिति लगातार ऐसी ही अनेको आयोजन करते हुए आ रही है। श्रद्धालुओं के लगातार मिल रहे सहयोग से ही हमे धार्मिक आयोजन हेतु शक्ति प्राप्त होती है। आगे भी इसी प्रकार से अनेको आयोजन जारी रहेगा।

अंत में भगवान भोलेनाथ की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

इस दौरान धीरेंद्र सिंह,श्याम कुमार, शिवाजी राव, कृष्णान्द तिवारी, आनंद झा,जगबंधु भतरा, सहित अन्य सदस्य एवम सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply