रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 24 अगस्त 2026/ जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 25 अगस्त को ‘संसद सड़क सुरक्षा समिति’ की बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टोरेट स्थित आस्था हॉल में यह बैठक शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी , जगदलपुर द्वारा सभी संबंधित सदस्यों व अधिकारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।
बैठक की अध्यक्षता संसद सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद श्री महेश कश्यप करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में समिति के सदस्य सचिव व कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा जिले के विधायकगण विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और यातायात पुलिस प्रभारी भी चर्चा में हिस्सा लेंगे।