रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

25 अगस्त 2026, जगदलपुर/  चित्रकूट क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, जल-जंगल-जमीन, पंचायत अधिकारों एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
जिला अध्यक्ष श्री रमेश गोयल के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के प्रमुख पदाधिकारी एवं किसान साथी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों की मांगों को अपनी मांग मानते हुए संघर्ष में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश गोयल ने कहा कि चित्रकूट की जनता की समस्याएं केवल स्थानीय समस्या नहीं हैं, बल्कि यह जल, जंगल, जमीन और मूलभूत अधिकारों से जुड़ा गंभीर जनहित का विषय है। उन्होंने कहा कि किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनता के अधिकारों की आवाज को किसी भी स्थिति में दबने नहीं दिया जाएगा। शासन-प्रशासन को जनसमस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

गोयल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत हमेशा किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। यदि शासन-प्रशासन द्वारा आंदोलन की जायज मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा आंदोलन को चरणबद्ध एवं व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष  शिवा स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष  अनिल सिंह,  बलिराम पुजारी, संगठन मंत्री जगन्नाथ देवांगन, जिला सचिव रूबेन कश्यप,  कृष्ण कुमार पांडे,  राजेंद्र मांडवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान साथी उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि चित्रकूट क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, जल-जंगल-जमीन एवं पंचायत से संबंधित मुद्दों का गंभीरता से निराकरण करते हुए आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाए।

“जल-जंगल-जमीन और जनअधिकार की लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर जनता के साथ मजबूती से खड़ा है।”

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply