रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 27 अगस्त 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना के दरभा परियोजना अधिकारी ने ग्राम पंचायत दरभा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में सहायिका के रिक्त मानसेवी पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है।
इस पद के लिए केवल स्थानीय महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी, जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि पूर्व अनुभवी कार्यकर्ताओं को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के रूप में न्यूनतम 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है।
भर्ती प्रक्रिया में सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक का प्रावधान किया गया है। गरीबी रेखा श्रेणी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के साथ-साथ कन्या आश्रम से 8वीं तक पढ़ी छात्राओं, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य महिला अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर 31 अगस्त से 14 सितंबर तक अपने सभी स्व-प्रमाणित शैक्षणिक अंकसूची, निवास, जाति व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।