रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30.08.2026 / जगदलपुर

📌 बस्तर जिले में अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी

📌 आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 28 पत्ता, 420 नग  को किया गया जप्त

📌  जप्त मादक नशीली टेबलेट की किमत करीबन 1,68, 000 रु.

📌  01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

  📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
📌नाम आरोपी :-
1. बादल नाग उर्फ़ टिन्नी पिता अनिल नाग उम्र 20 वर्ष जाति सतनामी निवासी दंतेश्वरी वार्ड बैला बाजार जगदलपुर
📌जप्त सम्पत्ति :-
आरोपी के कब्जा से (1) अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 28 पत्ता 420नग किमती 1,68,000
(2) एक पुराना इस्तेमाली Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल किमती 10,000रूपये
(3) एक हरा काला रंग का पुराना इस्तेमाली स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG 17 k u 6721

पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे  अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए परिवहन करते  एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में
दिनांक 29.08.2026  को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि  20- 21 साल का एक लड़का जो हरा रंग का टी शर्ट तथा नीला रंग का जींस पहना है, अपने कब्जे में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए अपने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG 17 KU 6721  से उड़ीसा से अडावाल के रास्ता से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर  सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल ओड़िसा रोड मुस्कान पेट्रोल पंप के पास पहुँच कर MCP कार्यवाही किया गया, MCP कार्यवाही दौरान संदेही वाहन और संदेही व्यक्ति के आने पर रोककर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम बादल नाग उर्फ़ टिन्नी पिता अनिल नाग उम्र 20 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड बैला बाजार जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसका  तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा में रखे झोला के अंदर से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Alprazolam कुल 28 पत्ता 420 नग किमती 1,68,000रु, Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल किमती 10,000 रु, स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल किमती 30,000 रु कुल क़ीमत 2,08,000रु  मिला नशीली टेबलेट को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21(B)  NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 29.08.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए  आरोपियो के विरुद्ध 21(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर  न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:-  लोकेश्वर नाग
स उ नि :- दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर
आरक्षक:-  युवराज ठाकुर, दीपक मिंज

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply