रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भाईचारे और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

30 अगस्त 2026, बकावंड। एकल अभियान संच बकावंड की ओर से पुलिस थाना करपावंड में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। राखी बंधवाने के बाद पुलिस जवानों ने भी आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस स्नेहपूर्ण आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में परस्पर स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संघ परिवार के कार्यकर्ता तथा एकल अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply