रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

विधायक विनायक गोयल ने किया चबूतरा एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का शुभारंभ
4 सितम्बर 2026, जगदलपुर!लोहण्डीगुड़ा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आज लोहण्डीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनायक गोयल ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर ग्राम उसरी बेड़ा के बाजार स्थल में चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 4.83 लाख रुपए है। वहीं ग्राम लामड़ागुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 5.00 लाख रुपए है।
दोनों विकास कार्यों की कुल लागत 9.83 लाख रुपए है। विधायक विनायक गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक विनायक गोयल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनहित से जुड़े विकास कार्य उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी निरंतर गति दी जाएगी।
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विकास कार्यों के भूमिपूजन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक विनायक गोयल का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप , मण्डल प्रभारी नारायण सिंह ठाकुर , जनपद उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ , विकेश रंगारी , मण्डल महामंत्री सावेन्द्र सेठिया , चन्द्रशेखर ठाकुर , विनय मौर्य, तरूण पाणीग्राही एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।