रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 सितंबर 2026, जगदलपुर! आज तोकापाल में विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया तथा आयुष पद्धति के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।



स्वास्थ्य मेले में आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर स्टाल लगाए गए थे। मेले में कुल 16 विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आम लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।



विधायक विनायक गोयल ने मेले में लगाए गए सभी स्टालों का बारीकी से अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आम नागरिकों के लिए शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने पर जोर दिया।



इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत और विकसित समाज की आधारशिला है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य मेलों का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति हमारी समृद्ध चिकित्सा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आयुष स्वास्थ्य मेला इस दिशा में लोगों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

विधायक गोयल ने मेले में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से भी चर्चा की और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही जनसेवा का उद्देश्य होना चाहिए।

विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप , जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी , उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी , मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप , लच्छिन यादव , बाबुल नाग , मिटकु राम बघेल , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसंती कश्यप , रयमती घोष , सरपंच बंशी लाल मौर्य , तहसीलदार सर, जनपद सीईओ मेडम , एवं अन्य जनप्रतिनिधि जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply