रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 सितंबर 2026,जगदलपुर !तोकापाल शिक्षक दिवस के अवसर पर आज तोकापाल ब्लॉक के ग्राम परपा स्थित सामुदायिक भवन में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विधायक विनायक गोयल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज की मजबूत नींव तैयार करने का कार्य करते हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल , पदमनी कश्यप , जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी , उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी , मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप , लच्छिन यादव , बाबुल नाग , मिटकु राम बघेल , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसंती कश्यप , रयमती घोष , सरपंच बंशी लाल मौर्य , तहसीलदार सर, एस डी एम मेडम , जनपद सीईओ मेडम , बीईओ सर, एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, सेवानिवृत्त शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।