रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 सितम्बर 2026, बेमेतरा / देवकर जिले के ग्राम सहसपुर (देवकर चौकी) में सर्पदंश से एक 3 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घर के किचन की दीवार में बने छेद में बच्ची ने खेलते-खेलते उंगली डाल दी। उसी छेद में छिपे जहरीले नाग ने बच्ची को डस लिया।
बच्ची के चिल्लाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी पूर्व सरपंच उपेंद्र हंसा ने दी है।