रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 सितम्बर 2026, जगदलपुर! भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज ग्राम पंचायत बुरूगपाल के 30 ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। धर्माऊर स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने भाजपा में शामिल हुए सभी ग्रामीणों का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और आदिवासी समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।



विधायक ने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण आज गांव-गांव में लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। बुरूगपाल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का भाजपा में शामिल होना इसी विश्वास और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है। उनके अनुभव, सुझाव और सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले ग्रामीणों में सोनारी नाग (सरपंच), सोनसाय नाग, बल्ली पोयाम, अरसन कवाली, मन्नु नाग, चिगरू नाग, सुखराम नाग, आयलु मुचाकी, रुपधर नाग, रूपसिंग नाग, रुपसाय नाग, मिटू नाग, कुम्मो कश्यप, सुमन राणा, मोहन कुहरामी, भिमसेन कुहरामी, सुखराम कुहरामी, कमलु मुचाकी, सोनार नाग, आयतु वेट्टी, कुमार कवासी, सोनारु पोयाम, चैतु पोयाम, रमेश पोयाम, राजु पोयाम, सज्जू पोयाम, डोले मुचाकी, गुड्डी पोयाम एवं दशरत मुचाकी शामिल रहे।

भाजपा में शामिल हुए ग्रामीणों ने पार्टी की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर वे विधायक विनायक गोयल के नेतृत्व में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि लगातार बढ़ता जनसमर्थन यह दर्शाता है कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है। ग्रामीणों के भाजपा से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन नवप्रवेशी ग्रामीणों के स्वागत एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप ने सभी नए सदस्यों से आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और क्षेत्र के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply