रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

रायपुर 9 सितम्बर 2026 / बस ऑनर फेडरेशन छत्तीसगढ़, संघ के बैठक में यात्री किराए के विषय का शीघ्र समाधान, बसों की समय-सारिणी को व्यवस्थित करने, परमिट सहित परिवहन विभाग की अधिकाधिक सेवाएं ऑनलाइन करने, स्लीपर बसों के टैक्स, महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग, एवं कैमरे एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था सुरक्षित, सुगम, पारदर्शी और आधुनिक बने तथा यात्रियों और बस संचालकों दोनों के हितों का संतुलन सुनिश्चित हो।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं बस ऑनर फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संरक्षक संजय श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश , अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल पूसदकर अजय सिंह गिल, भावेश दुबे , शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सत्यानंद पाण्डेय , सुदीप शुक्ला सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
